Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आर्थिक अनियमितता करने पर सहकारिता के तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

07 अक्टूबर 2024, देवास: आर्थिक अनियमितता करने पर सहकारिता के तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज – बैंक शाखा विजयागंज मंडी से संबद्ध साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में कार्यरत तत्कालीन सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेंदालाल, सेल्समेन राजेश पिता सिद्धनाथ एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण पिता हीरालाल द्वारा 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर थाना विजयागंज मंडी देवास में एफआईआर दर्ज की गई है।

जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि इन कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन तथा आर्थिक अनियमितता कर संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाई है। सहायक प्रबंधक माखनलाल द्वारा 77 लाख 07 हजार 641 रुपये, माखनलाल एवं राजेश द्वारा संयुक्त रूप से 03 लाख 02 हजार 118 रुपये, माखनलाल एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 04 लाख 11 हजार 873 रुपये तथा माखनलाल , राजेश एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 01 लाख 50 हजार रुपये इस प्रकार कुल राशि 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता की गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com