राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा से प्राकृतिक आपदा में आर्थिक लाभ

29 जुलाई 2026, खरगोन( कृषक जगत ): फसल बीमा से प्राकृतिक आपदा में आर्थिक लाभ – भारत सरकार एवं म प्र शासन द्वारा संचालित फसल बीमा करो सुरक्षा कवच पाओ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अधिकृत एचडीएफसी अर्गो कंपनी द्वारा फसल बीमा योजना के लिए अधिक से अधिक कृषको तक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से रथ तैयार किया। रथ को जिले के उप संचालक कृषि श्री एस एस राजपूत एवं एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा ने हरी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखंडों में जाकर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा ।

किसानों के लिए फसल बीमा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति से प्रभावित फसलों का बीमा होने से आर्थिक लाभ प्रदान करेगा । साथ ही कृषि में उन्नत तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देना आपदा स्थिति में कृषि आय को स्थिर रखने में सहायक रहेगा। जिले में खरीफ सीजन में अधिसूचित फसलों में सोयाबीन, मक्का, बाजार, अरहर, ज्वार, मूंगफली, कपास ,मूंग ,उड़द एवं धान फसल हैं। इस अवसर पर एचडीएफसी अर्गो के जिला प्रतिनिधि श्री राकेश सिंह रघुवंशी ,सहायक संचालक कृषि श्री राधे श्याम बडोले , एसएडीओ श्री गिरधारी लाल भांबर,उप संचालक कार्यालय के श्री अशोक पटेल, श्री विनोद मोरे, श्री नितेश यादव, श्री दीपक यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture