राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत नहीं रहेगा खाली, मटर से पहले उगाएं उड़द; नई किस्म IPU-13-01 से जबलपुर के किसान को हुआ फायदा  

17 अगस्त 2026, भोपाल: खेत नहीं रहेगा खाली, मटर से पहले उगाएं उड़द; नई किस्म IPU-13-01 से जबलपुर के किसान को हुआ फायदा – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जबलपुर जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम केमोरी में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की टीम द्वारा कृषक राजेश यादव के खेत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषक के खेत में कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई उड़द की नई किस्म आईपीयू-13-01 की फसल का जायजा लिया गया।

कृषक राजेश यादव ने निरीक्षण टीम को बताया कि वे पहले अगले सीजन में अगेती मटर की बुवाई के लिए इस समय अपने खेत को खाली छोड़ दिया करते थे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा उन्हें उड़द की नई किस्म आईपीयू-13-01 का बीज दिया गया। यह किस्म बेहद कम दिनों में पककर तैयार हो जाती है, जिससे अब वे मटर की फसल से पहले उड़द की अतिरिक्त फसल आसानी से ले पा रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और खेत भी खाली नहीं रहता।

 निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने उड़द की फसल में शुरुआती भुनगी (कीट) का प्रकोप देखा। फसल को नुकसान से बचाने के लिए उन्होंने किसान को तत्काल जैविक व सुरक्षित उपाय के रूप में नीम ऑयल का छिड़काव करने की सलाह दी। निरीक्षण दल में तहसीलदार कटंगी मर्यादा बागड़े, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन सीमा राउत एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक भी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture