Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देसी डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण कराया

12 अगस्त 2022, इंदौर । देसी डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण कराया – एन.टी.आई., कृषि विज्ञान केन्द्र, आत्मा परियोजना, राज्य कृषि विस्तार भोपाल, राष्ट्रीय कृषि प्रसार संस्थान, हैदराबाद एवं सभी 40 आदान विक्रेताओं के वित्तीय सहयोग से अगस्त 2021 से जारी 48 सप्ताह के देसी (डीएईएसआई) डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत आदान विक्रेताओं को प्रक्षेत्र भ्रमण जिले मेें स्थित मॉडर्न क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड ग्राम कांसरोद तहसील पचोर जिला राजगढ़ में कराया गया।

श्री जगदीश सिंह राजपूत (आचार्य) द्वारा सम्पूर्ण मॉडर्न क्रॉप साइंस का भ्रमण कराया गया। इस दौरान संचालक श्री हरीश राजपूत ने उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कृषि में उत्पादन बढ़ाने एवं कीट/रोगों के नियंत्रण हेतु कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं पादप वृद्धि हार्मोन का प्रायोगिक रूप से बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में श्री रामगोपाल राजपूत ,केमिस्ट/ प्रयोगशाला प्रभारी द्वारा उपयोगी यंत्र एचपीसीएल स्पेक्टोफोटोमीटर, गुणवत्ता परीक्षण, पैकिंग सीलिंग आदि यंत्रो का प्रायोगिक रूप से प्रदर्शन कराया गया, साथ ही जल में घुलनशील पोषक तत्व एनपीके, सल्फर, जिंक आदि की फार्मुलेशन प्रक्रिया के साथ-साथ फसलों में उपयोग करने का समय, मात्रा एवं सावधानियां बताई गई।

इस अवसर पर देसी फेसीलिटेटर डॉ.लाल सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, श्री एल.एन.विश्वकर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरसिंहगढ़, तथा आदान विक्रेताओं में श्री नारायणसिंह यादव, श्री इन्दरसिंह चावड़ा, श्री धनराज दांगी, श्री गोकुल नागर, श्री ओंकार बक्स दांगी, गीतेश गोयल, श्री प्रहलाद सिंह रूहेला आदि सम्मिलित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें