Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्‍ध

07 दिसंबर 2025, नीमच: नीमच जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्‍ध –  कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्त मात्रा में विभिन्‍न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले में रबी 2024-25 में 5 दिसंबर की स्थिति में कुल 52737 मीट्रिक टन विभिन्न प्रकार के उर्वरक का वितरण किसानों को किया गया है। जबकि रबी 2025-26 में कुल 41 हजार 323 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक किसानों को विक्रय किया जा चुका है। रबी 25-26 में कुल 59 हजार 500 मीट्रिक टन उर्वरक की मांग प्रस्तावित है। 41323 मीट्रिक टन जिले के किसानों को रबी 2025-26 में विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 23224 मीट्रिक टन, डी.ए.पी.4725 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी.966 मीट्रिक टन, एन.पी.के.एस.4088 मीट्रिक टन एवं एस.एस.पी.8320 मीट्रिक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है।

जिले में 5 दिसंबर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 434 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। इससे यूरिया 4816 मीट्रिक टन, डी.ए.पी.1446 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी.719 मीट्रिक टन, एन.पी.के.एस.1915 मीट्रिक टन एवं एस.एस.पी.3465 मीट्रिक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्‍दी ही लगने वाली है। सड़क मार्ग से कोटा से भी यूरिया की आपूर्ति जिले में निरंतर हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल ने शुक्रवार को सहकारी समितियों मार्कफेड के डबल लाक केंद्रों, मार्केटिंग खाद गोदाम एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्धता का जायजा लिया और किसानों को उर्वरक की वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें