Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ई -विकास पोर्टल पर उर्वरक टोकन बुकिंग सुविधा प्रारम्भ

29 मई 2026, इंदौर: ई -विकास पोर्टल पर उर्वरक टोकन बुकिंग सुविधा प्रारम्भ – संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास , मप्र , भोपाल द्वारा वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति  समाधान हेतु बलराम ई विकास ऐप  शुरू किया गया है।  जिसमें किसानों को सूचित किया गया है कि ई -विकास पोर्टल पर खरीफ फसल वर्ष 2026 -27  हेतु उर्वरक टोकन बुकिंग सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। जिन किसानों को खरीफ फसल के लिए उर्वरक की आवश्यकता है ,वे ई -विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक टोकन  बुक कर सकते हैं।  किसानों के लिए टोकन जनरेशन का समय 24X7  निर्धारित किया गया है।

बलराम ई विकास ऐप  में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं , जो इस प्रकार हैं – सभी कृषकों का एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आईडी बनवाने का अनुरोध किया गया है। सिकमी ( ठेकेदार /बटाईदार ) किसान , जो भूमिस्वामी नहीं है ,वे अपने भूमि स्वामी की अनुमति से एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत किसान प्रतिनिधि बनकर  ई- विकास  प्रणाली के माध्यम से उर्वरक बुक करा सकते हैं। वन पट्टाधारी किसानों के लिए ई -विकास पोर्टल पर अनुविभागीय अधिकारी से सत्यापन उपरांत ई- विकास पोर्टल से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

मृत किसान तथा शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों हेतु उर्वरक व्यवस्था – ई – विकास ( वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान ) प्रणाली में मृत किसानों की , जिनकी भूमि का नामांतरण लंबित है  एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों के लिए उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में पोर्टल पर सुविधा विकसित की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संयुक्त खाता धारक कृषकों  हेतु उर्वरक प्राप्त की प्रक्रिया –  संयुक्त खाताधारक कृषकों , जिनमें से एक या अधिक सदस्य किसी अन्य शहर में अथवा देश से बाहर रहते हैं,जिसके कारण उनका आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त करना संभव नहीं हो पाता है , ऐसे किसानों अथवा संयुक्त खाताधारकों में से एक किसान को नामांकित करने के लिए ई – विकास पोर्टल में सुविधा विकसित की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture