Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में खाद बीज भंडारण की हुई समीक्षा

06 अक्टूबर 2025, आलीराजपुर: आलीराजपुर में खाद बीज भंडारण की हुई समीक्षा – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता मे कृषि विभाग ओर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक व बी PACs  प्रबंधकों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कक्ष  में आयोजित की गई।

इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा उप संचालक कृषि से रबी रकबे व खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। डीडीए श्री सज्जन सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि रबी मे गत वर्ष से रकबा बढ़कर 92000 हे. संभावित है। बीज की 63000 क्विंटल मांग संभावित है तथा बैंक से समितियों  में  रबी सीजन हेतु खाद बीज भंडारण की समिति वार जानकारी प्राप्त की गई।बैंक नोडल अधिकारी श्री राजेश राठौड़  द्वारा  बताया गया कि आलीराजपुर जिले की 26 समितियों में यूरिया, डीएपी, सुपर खाद का पर्याप्त भंडारण करवाया जा रहा है तथा बीज गेहूं चना की मांग एकत्रित कर कृषि विभाग के मार्गदर्शन अनुसार भंडारण की कार्यवाही की जा रही  है ।कलेक्टर डॉ बेडेकर ने समिति प्रबंधको को निर्देशित किया  कि उत्तम  क्वालिटी  का अच्छा गेहूं चना बीज कृषि विभाग के मार्गदर्शन अनुसार भंडारण  करावें । जिले में किसानों को खाद बीज की कमी नहीं रहे ।  कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा एक सप्ताह  में  शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिये अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सा.वि.प्र.दुकानों से खाद्यान्न वितरण भी गत माह के बराबर 90% से अधिक करने के निर्देश दिये। किसी भी स्थिति पर खाधान्न लेप्स ना होवें इस बात का विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए गए ।

इस दौरान उपायुक्त सहकारिता व नोडल बैंक  द्वारा  PACsComputerisation अंतर्गत Pacs ERP की प्रगति की जानकारी दी गई। वर्तमान मे कुल 26  में  से 10 PACs का ईयर एंड होकर आडिट हो चुका है। शेष  में  से आमखूट रोल बेक है तथा झीरण व आलीराजपुर की YEP हो जावेगी, शेष वालपुर,उमराली, उदयगढ, कुंडलवासा, जोबट, कनवाडा, बडीखटटाली, आंबुआ, नानपुर, चांदपुर, कट्ठीवाड़ा  , छकतला, बखतगढ़ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें