Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित

03 अक्टूबर 2025, जबलपुर: जबलपुर में उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित – किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय करने का दोषी पाये जाने पर उप संचालक कृषि डॉ. एस के निगम ने बरगी स्थित मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

 कार्यालय उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करने की यह कार्यवाही इस प्रतिष्ठान से अधिक दर पर उर्वरक का विक्रय करने का वीडियो वायरल होने पर निरीक्षण के बाद की गई है। उर्वरक निरीक्षक द्वारा किये गये निरीक्षण में इस प्रतिष्ठान को कैश एवं क्रेडिट मेमो जारी न करने का दोषी भी पाया गया था।

कार्यालय उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास के अनुसार मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव बरगी का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करने के अलावा उप संचालक कृषि द्वारा विभिन्न तरह की अनियमितताएं  पाये जाने पर सिहोरा के मेसर्स अभिषेक ब्रदर्स का उर्वरक लाइसेंस, कटंगी स्थित एग्रो हब किसान की दुकान का बीज लायसेंस एवं जबलपुर स्थित वर्णिका एग्रो सेल्स का कीटनाशक लाइसेंस भी निलंबित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें