राज्य कृषि समाचार (State News)

ई-विकास 2.0 से किसानों को उर्वरक खरीदी में मिलेगी अधिक सुविधा

23 अगस्त 2026, मंडला: ई-विकास 2.0 से किसानों को उर्वरक खरीदी में मिलेगी अधिक सुविधा – किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा ई-विकास प्रणाली 2.0 लागू की गई है। नई व्यवस्था में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

ई-विकास 2.0 के माध्यम से मंडला जिले के किसान अपनी आवश्यकता एवं पसंद के अनुसार किसी भी प्रकार का उर्वरक खरीद सकेंगे। उर्वरक क्रय के लिए अनावश्यक बंधनों को समाप्त किया गया है। किसान फसलवार आईसीएआर अनुशंसा के अनुसार अथवा आवश्यकता होने पर उससे अधिक मात्रा में भी उर्वरक की मांग कर सकेंगे। अतिरिक्त मात्रा की आवश्यकता होने पर ड्रॉपडाउन के माध्यम से कारण का चयन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

नई प्रणाली में किसान की सुविधा के लिए उर्वरक की गणना प्रति हेक्टेयर बैग के आधार पर की गई है। इससे किसान को अपनी फसल और भूमि के अनुसार आवश्यक उर्वरक की मात्रा समझने में आसानी होगी। साथ ही मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार टोकन जनरेट करने की क्षमता बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे उर्वरक प्राप्त करने में किसानों को कम परेशानी होगी। इसके अलावा किसान द्वारा जनरेट किए गए टोकन को 24 घंटे के पश्चात निरस्त करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ई-विकास 2.0 का उद्देश्य उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture