Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को उपज का मिलेगा पूरा लाभ : मंत्री श्री पटेल

ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द उपार्जन केन्द्रों का कर रहे हैं नियमित निरीक्षण

10 सितम्बर 2022, भोपाल । किसानों को उपज का मिलेगा पूरा लाभ : मंत्री श्री पटेल – किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा-पूरा लाभ दिलाने के लिये सरकार कृत-संकल्पित है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान यह बात कही। कृषि मंत्री श्री पटेल ने निरीक्षण में उपार्जन संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने आज देवास जिले के खातेगाँव तहसील के ग्राम धायली में उपार्जन केन्द्र श्री ओम लीला वेयर-हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया।  मंत्री श्री पटेल ने निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों पर तुलाई इलेक्ट्रॉनिक काँटों से ही की जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर एक दिन में 25 क्विंटल की उपार्जन सीमा को बढ़ा कर 40 क्विंटल कर दिया है। सरकार द्वारा मूंग का घोषित समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपये होने से किसानों को लगभग 2 हजार रूपये का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।

खाद आपूर्ति के दिये निर्देश- कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपार्जन केन्द्र पर मौजूद किसानों से खेती-किसानी संबंधी चर्चा की। श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को डीएपी और यूरिया की कमी नहीं आने दी जाये। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द का बेहतर प्रबंधन होने से किसानों ने केन्द्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा है कि सरकार द्वारा चना, मसूर एवं सरसों का भी समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है। उर्वरक संबंधी सब्सिडी का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ की नयी किस्म वी.एल. 2041, बिस्कुट बनाने के लिए अत्यधिक उपयुक्त