Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को समय पर मिलेगा उर्वरक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

03 अक्टूबर 2025, इंदौर: किसानों को समय पर मिलेगा उर्वरक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – रबी सीजन 2025-26 के लिए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले में उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने  बताया कि प्रत्येक निजी विक्रय केन्द्र पर उपलब्ध उर्वरक की अद्यतन स्थिति की प्रतिदिन निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान अपनी धारित कृषि भूमि के अनुसार प्राथमिकता से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।  कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि विक्रेता उर्वरक केवल निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराएंगे और संपूर्ण वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।

नियुक्त किए गए अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय को दी जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें