Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर जिले में रबी फसल के लिए मिलेगा किसानों को पर्याप्त पानी

19 नवंबर 2025, श्योपुर: श्योपुर जिले में रबी फसल के लिए मिलेगा किसानों को पर्याप्त पानी –  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि रबी फसल के लिए श्योपुर जिले के किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। वर्तमान में भिण्ड एवं मुरैना की डिमांड अनुसार कोटा बैराज से चंबल दाहिनी मुख्य नहर में  छोड़ा  गया पानी पार्वती एक्वेडेक्ट पर  उपलब्ध हो गया है। उन्होने बताया कि गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज बांध पूर्ण क्षमता के साथ भरे हुए है, इससे चंबल दाहिनी मुख्य नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री चैतन्य चौहान ने जानकारी दी कि भिण्ड एवं मुरैना की 1500 क्यूसेक पानी की डिमांड अनुसार  पार्वती एक्वेडक्ट पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। उन्होने बताया कि दोपहर 02 बजे तक चंबल एक्वेडक्ट पर 1346 क्यूसैक पानी डिस्चार्ज हुआ है, जो धीरे-धीरे बढकर 1500 क्यूसैक तक  पहुंचेगा । श्योपुर जिले के लिए मांग अनुसार कोटा बैराज से नहर में पानी की मात्रा बढाई जायेगी, उन्होने बताया कि रबी फसल की डिमांड अनुसार 25 नवंबर के आसपास नहर में पानी की मात्रा बढा दी जायेगी। श्योपुर जिले में इस नहर से 78 हजार 665 हेक्टयर एरिया में सिंचाई होती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile