Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

27 दिसंबर 2025, भोपाल: वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में अनेक प्रतिनिधिमंडल मिले। इनमें विधायक अर्चना चिटनिस और श्रीमती मंजू दादू भी शामिल हैं।

विधायक, बुरहानपुर अर्चना चिटनीस ने विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया, वहीं विधायक नेपानगर श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू ने वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (WINDS) केंद्र की मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र के संचालन से मौसम आधारित आंकड़े उपलब्ध होंगे और कृषकों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेजी से होगा। 

विधायक मंजू राजेंद्र दादू के साथ आए जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नागरिकों में ग्राम कोरिया कौन के निवासी  कृष्ण पटेल भी शामिल थे जो पहली बार राजधानी आए। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने की उत्कंठा थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात करते ही वे प्रसन्नता से भावुक हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनसे जिस आत्मीयता से मिले और हालचाल पूछा, तो श्री कृष्ण ने कहा कि वे आज बहुत आनंदित हैं। कभी यह सोचा नहीं था कि भोपाल आकर मुख्यमंत्री जी से सहज भेंट और बातचीत हो जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें