Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जम्मू कश्मीर में फसल बीमा योजना से लाभान्वित होंगे किसान

13 अगस्त 2024, भोपाल: जम्मू कश्मीर में फसल बीमा योजना से लाभान्वित होंगे किसान – जम्‍मू-कश्‍मीर की अर्थव्‍यवस्‍था में बडा योगदान देने वाले बागवानी क्षेत्र के लिए विशेषरूप से लाई गई फसल बीमा लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना से सैकड़ों किसान लाभान्वित होंगे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्‍य मौसम के प्रतिकूल प्रभावों और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की रक्षा प्रदान करने के अलावा हितधारकों की दीर्घकालिक मांग को पूरा करना है।

प्रस्‍तावित फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और रोगों के कारण प्रभावित फसलों के नुकसान से किसानों को वित्‍तीय हानि से बचाने के लिए लाई गई है। सरकार इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के साथ सहयोग करने की योजना बना रही है। बीमा पर सब्सिडी दी जाएगी, जिससे यह किसानों के लिए किफायती हो जाएगा और किसानों को फसल बीमा का लाभ उठाने में शामिल लाभों और प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com