Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीबिजनेस कार्निवाल हुआ

4 अप्रैल 2023, ग्वालियर । ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीबिजनेस कार्निवाल हुआ – कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सीएआईई, ग्वालियर में पंद्रह दिवसीय एग्रीबिजनेस कार्निवॉल का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज पैनल टॉक के माध्यम नये उभरे स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, किसान, स्टूडेन्टस के प्रश्नों का समाधान किया गया। इसी क्रम में अंतिम दिवस फ्लिपकार्ट व इफको कंपनियों के प्रतिनिधि अश्विनी एवं मोरुप नामगैल द्वारा प्रतिभागियों द्वारा पूछे के प्रश्नों के उत्तर दिये गये। बॉम्बे वक्र्स कंपनी से रोहित द्वारा वैल्यू एडिशन पर विस्तृत जानकारी दी गयी।  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. वाय.पी. सिंह उपस्थित रहे। उनके द्वारा दादा की रसोई मसालों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम संचालक सीएआईई की बीआईएम खुशबू टंडन रही।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile