Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको ने बताये संतुलित उर्वरक के महत्व

28 मई 2025, बैतूल: इफको ने बताये संतुलित उर्वरक के महत्व – सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इफको द्वारा जिले की मार्केटिंग फेडरेशन गोदाम प्रभारी व स्टाफ हेतु नैनो यूरिया व नैनो डीएपी पर प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम में श्री राजीव श्रीवास्तव अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, डॉ. ए. के. बडोनिया उपसंचालक (कृषि), डॉ. डी.के. सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको म.प्र., सुश्री नीता निगम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, श्री आर. एस. निगम जिला विपणन अधिकारी, श्री रामवीर राजपूत सहायक संचालक कृषि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में इफको नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित व अत्यधिक प्रयोग से हो रहे नुकसान भी बताये गये। इफको के डॉ.सोलंकी ने सम्बोधित राष्ट्र व राज्य स्तर पर नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे नवाचारों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। आधुनिक कृषि में नैनो उर्वरकों की उपयोगिता व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नैनो उर्वरकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान संकट हरण बीमा योजना से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव पाटीदार ने किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com