राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन भी करा सकेंगे

10 मार्च 2025, उज्जैन: किसान पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन भी करा सकेंगे – जिले में रबी वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर लिये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं ।

(चने का समर्थन मूल्य रू 5650/- क्विंटल, मसूर का समर्थन मूल्य रू 6700/- प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य रू 5950/- प्रति क्विंटल) घोषित हुआ है। पंजीयन अवधि 20 फरवरी 2025 से 10 मार्च 2025 तक है उपार्जन अवधि 25 मार्च से 31 मई 2025 तक प्रस्तावित है।    किसान भाई गेंहू फसल की तरह खाद्य विभाग के पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसों फसल का पंजीयन करा सकेंगे, साथ ही गेहूं के उपार्जन नीति अनुसार ही चना, मसूर, सरसों फसल उपार्जन हेतु स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसान भाई अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकेंगे।  जिले के किसान भाइयों से निवेदन है कि गेहूं फसल के साथ चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु समय-सीमा (20 फरवरी 2025 से 10 मार्च 2025) तक पंजीयन कराएं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement