Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्म स्कूल के माध्यम से प्राकृतिक खेती की ओर किसान

04 जनवरी 2023, बुरहानपुर: फार्म स्कूल के माध्यम से प्राकृतिक खेती की ओर किसान – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव किसानों की चौपाल, फसल प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण, फार्म स्कूल आदि के माध्यम से प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जा रही है।यह जानकारी कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने दी।

श्री देवके ने बताया कि न्यूनतम लागत, अधिक उपज, उच्च गुणवत्ता एवं स्वस्थ्य पर्यावरण के साथ-साथ किसान को समृद्ध खुशहाल एवं स्वावलम्बी बनाने की खेती ही प्राकृतिक खेती है। प्राकृतिक खेती के चार चक्र है- जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वापसा। प्राकृतिक खेती के संबंध में आत्मा के श्री विशाल पाटीदार विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक ने ग्राम सिवल में चने फसल पर फार्म स्कूल के माध्यम से जीवामृत बनाया। इस अवसर पर श्री पांडुरंग महाजन, श्री आशीष महाजन, श्री महेंद्र तायड़े, श्री भूषण चौधरी सहित अन्य कृषकगण उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (02 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें