किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, बेलर-मल्चर समेत इन मशीनों के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन
01 अक्टूबर2026, भोपाल: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, बेलर-मल्चर समेत इन मशीनों के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इन आवेदनों की लॉटरी 7 अक्टूबर को संपादित की जाएगी।
इस योजना के तहत श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस- स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए धरोहर राशि निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रस्तुत करते समय किसानों को निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट ‘सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर’ के नाम से बनवाकर उसे स्कैन करके ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन के दौरान निर्धारित राशि से कम का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) होने पर आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा।
साथ ही, बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता के नाम से बैंक ड्राफ्ट नहीं होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। किसानों को आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को होने वाली लॉटरी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

