Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में वर्षा की कमी से परेशान न हों किसान : श्री चौहान

06 सितम्बर 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश में वर्षा की कमी से परेशान न हों किसान : श्री चौहान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर की माँ शारदा से प्रदेश में वर्षा के लिए प्रार्थना की करते हुए कहा कि वर्षा के अभाव में किसान परेशान हैं, वर्षा के लिए उज्जैन महाकाल और ओरछा में श्री रामराजा से भी प्रार्थना की है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रदेश में सूखे का संकट न आए, ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्षा की कमी की स्थिति में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। संकट होगा तो भी हम प्रदेशवासियों को संकट से निकालकर ले जाएंगे। सूखे के कारण बिजली की माँग बढ़ी है, इसकी पूर्ति के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। नहरों में किसान के लिए पानी छोड़ दिया गया है, मैं सतत् रूप से स्थिति पर नजर रखे हूँ। ईश्वर न करे कि फसल खराब हो, लेकिन आवश्यकता हुई तो फसलों का सर्वे भी कराया जाएगा और मुआवजे के साथ-साथ फसल बीमा की राशि भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

मैहर को जिला बनाया जाएगा , प्रक्रिया आरंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माँ शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाया जाएगा, जिला बनाने प्रक्रिया आरंभ हो गई है । मुख्यमंत्री ने मैहर की सभा को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे मैहर आकर ही जिला बनाने की घोषणा करने थी, लेकिन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मंडला और श्योपुर आगमन के कारण मेरा मैहर आना संभव नहीं हो सका। मैं माँ का आशीर्वाद लेकर ही यह घोषणा कर रहा हूँ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें