Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान अफवाहों पर न दें ध्यान! मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

04 नवंबर 2025, भोपाल: किसान अफवाहों पर न दें ध्यान! मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी – सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से यह अफवाह फैल रही है कि मध्यप्रदेश सरकार इस बार समर्थन मूल्य पर धान या गेहूं की खरीदी नहीं करेगी। इन खबरों को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति बन गई थी।

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी राजू कातुलकर ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश (क्रमांक FSC/43/4/0003/2025/29-1/2437, दिनांक 30 अक्टूबर 2025) के अनुसार, इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

कातुलकर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर मोटा धान (common variety) की खरीदी के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए उपार्जन एजेंसियों द्वारा तैयारी की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसानों को धान उपार्जन केंद्रों पर पंजीयन के बाद ही समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर पंजीकृत किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture