Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान उन्नत तकनीकों की जानकारी लेकर कृषि को लाभ का धंधा बनाएं

04 फरवरी 2023, बैतूल: किसान उन्नत तकनीकों की जानकारी लेकर कृषि को लाभ का धंधा बनाएं – विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीकी की जानकारी दी जा रही है, जिसका लाभ लेकर कृषि को लाभ का धंधा बनाएं एवं कम लागत लगाकर, उत्तम किस्म के अनाज का अधिक उत्पादन प्राप्त करें, ताकि मानव स्वास्थ्य भी ठीक रहे, साथ ही भूमि की भौतिक दशा में भी सुधार हो। विधायक डॉ. पंडाग्रे गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूल बाजार में आयोजित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि जिले के किसान प्राकृतिक कृषि को अधिक से अधिक अपनाएं ताकि किसानों को अपने उत्पाद का अधिक मूल्य मिल सके। कार्यक्रम में पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी बारपेटे एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुरलीधर इंगले ने किसानों द्वारा फसलों के संबंध में पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री शैलेन्द्र कुम्भारे, जनपद पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री नानकर, जनपद सदस्य श्री पिंटू काकोडिय़ा, उपाध्यक्ष नगर परिषद बैतूलबाजार श्री सुरेश गायकवाड़, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बैतूलबाजार श्री सुधाकर पंवार, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री भोला खंडेलवाल, श्री महेश्वर सिंह चंदेल, श्री सुनील पंवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा उप संचालक कृषि श्री आरजीरजक, उप संचालक उद्यानिकी श्री आरके कोरी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. विजय पाटिल, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूलबाजार डॉ व्ही.के.वर्मा एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )