Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्षा एवं तेज हवा से हुई फसल नुकसान की तुरंत सूचना दें किसान

31 जनवरी 2023, नीमच: वर्षा एवं तेज हवा से हुई फसल नुकसान की तुरंत सूचना दें किसान – रबी-2022-23 में जिला नीमच में1-2 दिवस से हो रही,वर्षा एवं तेज हवा से फसल नुकसान की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है। जिससे कृषकों के खेत का सर्वे कार्य समय-सीमा में किया जा सके।

 इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  कृषक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के टोलफ्री नं.1800-233-7115 पर सोमवार से शुक्रवार,प्रातः10.00 से शाम 5.30 बजे तक फसल नुकसान की सूचना दे सकते है या क्रॉप इंश्योरेंस (Crop Insurance ) एप,प्लेस्टोर से डाउन लोड कर, एप पर  ContinueWithoutLogin अंतर्गत Crop Loss में जाकर मोबाईल नं. की जानकारी एवं ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन उपरांत सीजन, वर्ष, योजना, राज्य, जिला, तहसील, रिवेन्यू सर्किल, पटवारी हल्का, ग्राम, फसल, सर्वे नम्‍बर की जानकारी के साथ एप पर सबमिट कर सकते है, या किसान Intimission फार्म भरकर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बीमा प्रीमियम रसीद, खेत की पावती और साथ में खेत का फोटो लेकर ilasurveyreports@gmail.com तथा ro.bhopal@aicofindia.com पर मेल कर सकते है। सभी किसान भाइयों से विनम्र अनुरोध है, कि अपनी फसल का फसल बीमा होने पर वर्षा से फसल नुकसान की सूचना अवश्य दें, और प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठायें।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें