Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को भुगतान समय पर हों : कलेक्टर श्री सिंह

16 मई 2023, नर्मदापुरम: किसानों को भुगतान समय पर हों : कलेक्टर श्री सिंह – कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्टरेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।  रबी उपार्जन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिन खरीदी केंद्रो पर 50 मीट्रिक अधिक परिवहन शेष हैं। वहां शीघ्र हैंडलिंग चालान जारी कराएं। सुचारु रूप से परिवहन किया जाए। उन्होंने केंद्रवार अपग्रेडेशन की भी समीक्षा कर निर्देश दिए कि उपज के अपग्रेडेशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। किसानों को भुगतान में देरी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने खुली पड़ी उपज को शीघ्र पैक्ड भी करवाने के निर्देश दिए।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में अभी तक 39885 किसानों से 455925 मीट्रिक टन की खरीदी की जा चुकी हैं। किसानों को 621.29 करोड़ का भुगतान किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग पंजीयन की समीक्षा कर पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को निर्देश दिए सिंचाई सुविधा के लिए किसान परेशान न हों। उन्होंने खाद वितरण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त कर सीईओ जिला सहकारी बैंक को किसानों को खाद का भी सुचारू रूप से वितरण कराने के निर्देश दिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile