Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी किसानों के लिए कृषक सेमीनार आयोजित

06 मार्च 2023, इंदौर: उद्यानिकी किसानों के लिए कृषक सेमीनार आयोजित – एकीकृत वागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा इंदौर में दो दिवसीय कृषक सेमीनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती, उन्नत खेती के तौर-तरीके सिखाये गये। यह कार्यक्रम जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश कंचन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के लगभग ढाई सौ किसानों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय इस सेमीनार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.डी.के.मिश्रा (उद्यानिकी विशेषज्ञ),कृषि महाविद्यालय की डॉ. स्वाती वार्छे वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. एन.के.तांबे वैज्ञानिक, एनएचआरडीएफ श्री आम्बरे टी.पी. वरिष्ठ तकनीकी सहायक के साथ-साथ जैविक खेती करने वाले उन्नत कृषक श्री आनंद सिंह ठाकुर ने किसानों को उद्यानिकी फसलों में जैविक खेती के तौर-तरीके, आधुनिक साधन-संसाधनों का उपयोग और खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्हें उद्यानिकी फसलों के भण्डारण और मूल्य संवर्धन के लिये प्रसंस्करण के संबंध में भी जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री डी.आर. जाटव और उप संचालक उद्यानिकी श्री के.एस. गुर्जर ने किसानों को राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (04 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें