छिंदवाड़ा में नरवाई प्रबंधन पर कृषक संगोष्ठी आयोजित
03 अप्रैल 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा में नरवाई प्रबंधन पर कृषक संगोष्ठी आयोजित – विकासखंड छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत ककई में आज नरवाई प्रबंधन विषय पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्रामवासियों को नरवाई जलाने के दुष्प्रभावों, इसके प्रबंधन से होने वाले लाभों तथा नरवाई जलाने पर जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नरवाई नहीं जलाने एवं इसके उचित प्रबंधन की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनीराम ऊईके, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री पदमा खादीपुरे, पटवारी श्रीमती सरस्वती कुमरे, पंचायत सचिव श्री अशोक विश्वकर्मा, कोटवार सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

