Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले के ग्राम बुंदड़ा में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

18 जनवरी 2023, हरदा: हरदा जिले के ग्राम बुंदड़ा में कृषक संगोष्ठी सम्पन्न – कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा द्वारा ग्राम बुंदड़ा में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया कि प्राकृतिक खेती जमीन, मनुष्य एवं जानवरों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक खेती वर्तमान की आवश्यकता एवं भविष्य की खेती है।

इस दौरान प्राकृतिक खेती में रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र आदि पर विस्तृत जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने दी। संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक श्री आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती की शस्य प्रणाली की जानकारी दी । साथ ही प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई और प्राकृतिक खेती में जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग के लाभ के बारे में जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें