Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर जिले के किसानों को एनपीके उर्वरक उपयोग करने की सलाह

14 जून 2024, अनूपपुर: अनूपपुर जिले के किसानों को एनपीके उर्वरक उपयोग करने की सलाह – उप संचालक कृषि अनूपपुर ने बताया है कि खरीफ सीजन प्रारंभ हो गया है। जिले में मुख्य फसल धान होने के कारण लगभग सभी किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे हैं। खरीफ सीजन को देखते  हुए  कृषकों  द्वारा विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की मांग की जा रही है, जिसमें डी.ए.पी. एवं यूरिया मुख्य है। डी.ए.पी. खाद का पर्याप्त उत्पादन देश में न होने के कारण विदेशों से आयात होने से खरीफ 2024-25 में डी.ए.पी. उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता में कमी संभावित है। ऐसी स्थिति में जिले के किसान डी.ए.पी. के स्थान पर डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में उपलब्ध एस.एस.पी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) या अन्य काम्पलेक्स उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं।

उक्त उर्वरकों के उपयोग से  फसलों  को फास्फोरस तत्व उपलब्ध होने के साथ अन्य आवश्यक तत्व भी उपलब्ध होते हैं। डी.ए.पी. के स्थान पर काम्पलेक्स उर्वरक एन.पी.के./20ः20ः0ः13 उपयोग करने से  फसलों  को पोटाश एवं सल्फर तत्व भी प्राप्त होता है, जो  दानों  की चमक बढ़ाने, पौधों की मजबूती एवं उनके रोगों/कीटों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि में मददगार होता है और अधिक उत्पादन प्राप्त होता है।

उप संचालक कृषि अनूपपुर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे डी.ए.पी. के साथ-साथ अन्य काम्पलेक्स उर्वरकों का उपयोग  फसलों  में कर लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया है कि जिले के सभी डबल  लॉक   केंद्रों एवं समितियों  में उक्त समस्त उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं शासन से लगातार उर्वरक प्राप्त हो रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)