Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि चौपाल कार्यक्रम से रूबरू किसान

28 दिसंबर 2024, छिंदवाड़ा: कृषि चौपाल कार्यक्रम से रूबरू किसान – भारत शासन के निर्देशानुसार कृषि चौपाल नाम से कार्यक्रम जिले में प्रारंभ किया गया। प्रत्येक एपिसोड में कृषि की नवीन तकनीकी को दिखाया जायेगा, प्रसारण हर माहीने के प्रथम अथवा द्वितीय शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 तक डीडी किसान में किया जायेगा। कृषि चौपाल कार्यक्रम प्रसारण को प्रगतिशील किसानों एवं विभागीय अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा देखा एवं सुना गया। प्रसारण में आईसीएआर नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी एवं जिज्ञासाओं का निराकरण किया।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती बताई एवं किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील कृषक, श्री मेरसिंह चौधरी, श्री रामाराव लाहे, की जितेन्द्र शाह, श्री छत्रशाल राठौर, श्री सुन्दरलाल नागवंशी, श्री अरविंद उसरेठे, की राहुल क्सुले आदि कृषक कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी मौजूद थे। ग्राम खजरी के प्रगतिशील कृषक श्री राहुल वासूले को मिलेनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया 2024 के नेशनल अवॉर्ड से आईसीएआर पूछ नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। श्री राहुल वसूले प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक हैं। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्री दीपक चौरसिया एसडीओ जिंदवाड़ा श्री नीलकंठ पटवारी, समस्त वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, सभी बीटीएम-एटीएम एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com