Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक कृषि पर कृषकों को किया जागरूक

9 मार्च 2023, धार ।  प्राकृतिक कृषि पर कृषकों को किया जागरूक – कृषि विज्ञान केन्द्र, धार प्राकृतिक कृषि पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, धार में ग्राम बगड़ी, विख-नालछा में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जी. एस. गाठिये, सस्य वैज्ञानिक ने बताया कि प्राकृतिक कृषि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली की महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्राकृतिक कृषि को आज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि मानव स्वास्थ्य पूर्ण रूप से मृदा के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।  उन्होनें कृषकों को प्राकृतिक कृषि की शुरूआत करने की बात कही। श्री डी.एस. मण्डलोई, कार्यक्रम सहायक, ने उद्यानिकी फसलों में प्राकृतिक कृषि के विभिन्न अवयवों के प्रयोग करने की तकनीकी से कृषकों को अवगत कराया।  श्री भूपेन्द्र कुमार कुर्मी ने मृदा की विद्युत चालकता, पी.एच. मान एवं उर्वरता के संबंध में कृषकों को जागरूकता करते हुए कहा कि फसल के बेहतर उत्पादन के लिए मृदा में विद्युत चालकता एवं पीएच मान की उपयुक्त स्थिति होना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में  ‘चाईल्ड फंड’ से कु. स्नेहा शर्मा, प्रकाश भंावर उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile