राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में गेहूं की स्लॉट बुकिंग नहीं होने से किसान परेशान

समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी शुरू

17 अप्रैल 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना में गेहूं की स्लॉट बुकिंग नहीं होने से किसान परेशान –  जबलपुर संभाग अंतर्गत  पांढुर्ना में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू की गई है, लेकिन स्लॉट बुकिंग नहीं होने से किसान परेशान हैं। बताया जा रहा है कि स्लॉट बुकिंग की समस्या  राज्य के अन्य जिलों में भी आ  रही है।  

 रायबासा के किसान श्री रोशन पांसे ने  कृषक जगत को बताया कि सत्यापन नहीं होने से स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है। इस संबंध में कलेक्टर पांढुर्ना को लिखित शिकायत की है। इसी तरह की  शिकायत   धावड़ीखापा के श्री मंसाराम झोट्या खोड़े , श्रीमती वनमाला मंसाराम खोड़े ने  ने भी की है।  इनका कहना है कि  समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था , लेकिन अब जबकि  गेहूं की खरीदी शुरू हो गई तो स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। इससे सभी किसान परेशान हैं।  दूसरी ओर  भारतीय किसान संघ , तहसील सौंसर के अध्यक्ष श्री आशीष पंवार ने कहा कि  सरकार के कड़े नियमों के कारण स्लॉट बुकिंग  नहीं हो पा रही है  सेटेलाइट सर्वेक्षण की जाँच होनी चाहिए। तकनीकी कमी के कारण किसान खरीदी से बाहर हुए हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।  सेटेलाइट सर्वे का सरकार का फैसल गलत है। जब किसानों का पंजीयन हो चुके हैं तो सेटेलाइट सर्वे की क्या ज़रूरत है।

इस संबंध में पांढुर्ना  जिले की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी रीता मर्सकोले ने कृषक जगत को बताया कि सभी जिलों में सिस्टम में समस्या आने के कारण फ़िलहाल स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है। दो -तीन दिन में सुधार हो जाएगा।

चने की खरीदी शुरू –  पांढुर्ना जिले में  समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी शुरू हो गई। मप्र वेयरहाउसिंग एन्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन , शाखा  पांढुर्ना में कल नीलकंठ के किसान श्री लक्ष्मण डाखोले ने 29 . 50  क्विंटल  और आज अम्बाड़ाखुर्द के श्री शंकरराव लेंडे ने 19 क्विंटल , श्री राजेंद्र लेंडे  ने 22. 50  क्विंटल तथा  मरकावाड़ा के मोनाली देशमुख ने 4  क्विंटल चना  समर्थन मूल्य 5875  रु / क्विंटल की दर से बेचा।  इस दौरान खरीदी प्रबंधक श्री विजय ढोके , उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री रत्नाकर साढ़ोने और किसान  मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements