Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले के किसान चना खरीदी के आठ केन्द्रों पर बेच सकेंगे सरसों फसल

29 मार्च 2023, देवास: देवास जिले के किसान चना खरीदी के आठ केन्द्रों पर बेच सकेंगे सरसों फसल – उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया ने बताया कि जिले में  समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 (विपणन वर्ष 2023-24) में सरसों फसल का उपार्जन कार्य 8 केन्द्रों पर किया जा रहा है। किसान भाई अपनी सरसों फसल स्लॉट बुक कराकर चना फसल के साथ संबंधित गोदामों में विक्रय कर सकते हैं।  

इन गोदामों में कर सकते हैं विक्रय – सेवा सहकारी समिति बैरागढ़ के गोदाम 18 सिया देवास, सेवा सहकारी समिति बागली के भौमिया वेयर हाउस बागली, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति हाटपीपल्या के एमपी डब्ल्यूएलसी 03 हाटपीपल्या, सेवा सहकारी समिति फावड़ा के एमपीडब्ल्यूएलसी 05 सोनकच्छ, सेवा सहकारी समिति डाबरी सतवास के एमपीडब्ल्यूएलसी 03 सतवास, सेवा सहकारी समिति कांटाफोड़ के एमपीडब्ल्यूएलसी 01 कांटाफोड़, वृहताकार सहकारी समिति टोंकखुर्द के एमपीडब्ल्यूएलसी 01 टोंकखुर्द तथा विपणन सहकारी समिति खातेगांव के एमपीडब्ल्यूएलसी 05 खातेगांव के गोदाम पर विक्रय कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें