Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

HD पद्धति से कपास उत्पादन में बढ़ी किसानों की उम्मीद

कम खाद में अधिक उत्पादन से बेहतर आय की संभावना, मुख्यमंत्री ने बड़वानी के किसानों से किया संवाद

20 अगस्त 2026, भोपाल: HD पद्धति से कपास उत्पादन में बढ़ी किसानों की उम्मीद – मध्यप्रदेश में कपास उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए अपनाई जा रही HD (हाई डेंसिटी) पद्धति किसानों के लिए बेहतर आय का माध्यम बनती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के किसानों से सीधे संवाद के दौरान कपास की खेती में अपनाई जा रही इस आधुनिक पद्धति के बारे में जानकारी ली।

किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि HD पद्धति से कपास की खेती करने में परंपरागत तरीके की तुलना में खाद की आवश्यकता अपेक्षाकृत कम पड़ती है। इसके साथ ही प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे किसानों की आय में भी सुधार हो सकता है। किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने के अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य किसानों की समृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय बनाना है। इसके लिए नई कृषि तकनीकों, आधुनिक पद्धतियों और किसानों के अनुभवों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और सुझावों को सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेगी। खेती से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने और किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

HD पद्धति में कम क्षेत्र में अधिक पौध संख्या के माध्यम से कपास उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। ऐसे में यदि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज और उचित कृषि प्रबंधन की सुविधा मिले तो यह पद्धति कपास उत्पादक क्षेत्रों में उत्पादन और आय बढ़ाने का प्रभावी विकल्प बन सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture