Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती सम्मेलन में किसानों का सम्मान

30 मार्च 2026, नागपुर (कृषक जगत): प्राकृतिक खेती सम्मेलन में किसानों का सम्मान – भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र ने एक दिवसीय क्षेत्रीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन आयोजित किया ।

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में किसानों, कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भाग लिया। किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना और आधुनिक तकनीकों के साथ पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेषझो ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डॉ. येलोकार अकोला कृषि यूनिवर्सिटी,डॉ. अजय सिंह राजपूत क्षेत्रीय निदेशक प्राकृतिक खेती केंद्र,आर. सत्यनारायण ब्रिगेडियर एनडीआरएफ नागपुर,डॉ. पांडुरंग कृषक निदेशक महाराष्ट्र एवं आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर के शिक्षक मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न राज्यों और जिलों से बेस्ट फार्मर अवॉर्ड से किसानों को सम्मानित किया । इनमें सर्व श्री एन. रामचंद्रैया ,एल. पद्मा रेड्डी (तेलंगाना), पद्मेश गुप्ता (देवलापार), श्रीमती भयाश्री स्वानंद गौशा (सौसर),किशोर भुड़े (नागपुर), लक्ष्मण दडमल, राजेश मोहोरिया,नारायण चौधरी, चिंधु आत्माराम ठाकर (नागपुर), श्याम सुंदर राजपूत (मानसर),सकारकर भिल्ली (धामन गांव), श्री प्रशांत गुलांडे प्रमुख थे। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के सर्व श्री अनिल परमार, सतीश, जितेश, ओम प्रकाश, अविनाश चौगुले का योगदान रहा ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture