Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्री मानसून की बारिश से किसान खुश, पूर्वी मध्य प्रदेश से दस्‍तक देगा मानसून

24 जून 2023, भोपाल: प्री मानसून की बारिश से किसान खुश, पूर्वी मध्य प्रदेश से दस्‍तक देगा मानसून – जून के शुरुआती दिनों से गर्मी झेल रहे नागरिकों को राहत मिली है। मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश के 19 जिलों में जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार एक – दो दिन में मानसून मध्‍य प्रदेश पहुंच सकता है। वहीं, प्री मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी आई है। प्रदेश में अब खेती का काम शुरू हो जाएगा। गत शुक्रवार को मानसून ओडिशा और छत्तीसगढ़ पहुंच गया। रविवार को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। संभवतः मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्रवेश करेगा।

मध्‍य प्रदेश में सबसे पहले मानसून डिंडोरी, बालाघाट, उमरिया अनूपपुर, शहडोल, मंडला में बारिश करा सकता है। इससे पहले ही प्री मानसून बारिश का सिलसिला चल रहा है। राजधानी भोपाल, संस्कारधानी जबलपुर सहित प्रदेश के 19 जिलों में झमाझम बारिश हुई। टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश कराने वाला बिपरजॉय तूफान का असर अब रीवा और शहडोल में दिख रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को यह तूफान सीधी, सिंगरौली, सतना, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर जिले में बारिश करा सकता है।

मध्य प्रदेश में अब किसानों के लिए खुशखबरी है लगातार गिर रहे पानी के बाद अब प्रदेश के किसान खरीफ की बुआई में जुट सकते हैं। 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जारी किया है। विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, और मंडला जिलों में भारी बारिश का भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा शेष सभी जिलों में भी गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )