सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित होंगे उमरिया जिले के किसान
13 अक्टूबर 2026, उमरिया: सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित होंगे उमरिया जिले के किसान – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत जिले के सर्वाेच्च उत्पादकता हासिल करने वाले कृषकों को जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर सर्वाेत्तम कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।
परियोजना संचालक आत्मा ए.आर. मैड़ा ने बताया कि वर्ष 2025- 26 पुरस्कार हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज, उत्पादकता के आधार पर जिले के तीनों विकासखण्डों से एक-एक किसान को सर्वाेच्च उत्पादकता पुरस्कार दिया जाएगा। जिले के समस्त प्रगतिशील कृषकों (जिसमें कृषि,मत्स्य,उद्यानिकी,पशुपालन,कृषि अभियांत्रिकी) से अपेक्षा है,कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी या सीधे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकतें है।
किसान अपने आवेदन संबंधित विकासखण्ड कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड करकेली,मानपुर, पाली में 13 नवम्बर तक जमा कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसान भाई अधिक जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना संचालक (आत्मा) समिति जिला उमरिया एवं कार्यालयीन समय में विकासखण्ड स्तर पर बीटीएम/एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


