Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती में श्रेष्ठ काम करने वाले किसान होंगे सम्मानित

10 दिसंबर 2024, जयपुर: जैविक खेती में श्रेष्ठ काम करने वाले किसान होंगे सम्मानित – राजस्थान की सरकार अपने राज्य के किसानों को जैविक खेती करने पर बढ़ावा दे रही है और इसके लिए ऐसे किसानों को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया है जो जैविक खेती में श्रेष्ठ कार्य कर रहे है। ऐसे किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित कर एक लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में जैविक खेती में श्रेष्ठ काम करने वाले किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। राज्य में जैविक खेती प्रोत्साहन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कृषकों को एक-एक लाख रुपये की राशि का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य के संयुक्त निदेशक कृषि राकेश कुमार पाटनी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए गत 5 वर्षों में कृषि/उद्यानिकी फसलों के उत्पादन तथा 2 वर्षों से जैविक प्रमाणीकरण का कार्य करने वाले कृषक पात्र होंगे। जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जैसे जैविक खेती आधारित गतिविधियां, जैविक उत्पाद प्रसंस्करण एवं संवर्धन, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, हरी  खाद, फसल चक्र आदि करने वाले कृषक 31 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करेंगे। जैविक खेती पुरस्कार योजना के तहत इच्छुक किसानों को आवेदन प्रपत्र संबंधित कृषि विभाग कार्यालय पर ऑनलाइन भरना होगा। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा एक उत्कृष्ट कृषक प्रति जिला अंतिम रूप से चयन कर अनुमोदित किया जाएगा। अनुमोदित कृषक का नाम कृषि आयुक्तालय को राज्य स्तर पर सम्मान के लिए भेजा जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com