राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसलों से किसान अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं – कलेक्टर खंडवा

16 जून 2026, खंडवाउद्यानिकी फसलों से किसान अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं – कलेक्टर खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में उपस्थित किसानों से कहा कि परम्परागत खेती को छोड़कर उन्नत व जैविक खेती अपनाएं, तो उत्पादन भी बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद बाजार में सामान्य उत्पाद की तुलना में अधिक मूल्य पर आसानी से बिक सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित कृषक उत्पाद संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित किसानों व एफपीओ प्रतिनिधियों से कहा कि परम्परागत फसलों के स्थान पर उद्यानिकी फसलों को अपनाएं, क्योंकि उद्यानिकी फसलों में तुलनात्मक रूप से किसानों को अधिक आय प्राप्त होती है। इस अवसर पर उपस्थित उन्नत किसान श्री अश्विन रघुवंशी ने अपने अनुभव सुनाए और बताया कि किस तरह उन्होंने टमाटर जैसी उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर कम समय में अधिक आय प्राप्त की। इसके अलावा रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने उद्यानिकी फसलों में उपयोगी समग्र सोलर ड्रायर के बारे में बैठक में बताया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture