अरहर के साथ गोभी उगाकर किसान बढ़ा सकते हैं आय, पांढुर्णा में अधिकारियों ने देखा अंतरवर्तीय फसल का प्रयोग
21 अगस्त 2026, पांढुर्णा: अरहर के साथ गोभी उगाकर किसान बढ़ा सकते हैं आय, पांढुर्णा में अधिकारियों ने देखा अंतरवर्तीय फसल का प्रयोग -उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ एवं परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर ने पांढुर्णा जिले के ग्राम राजना के किसान चिदबा पिता बाबूराव हजारे के खेत का भ्रमण कर अरहर एवं गोभी की अंतरवर्तीय खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फसल की स्थिति, उत्पादन तकनीक एवं फसल प्रबंधन की जानकारी ली तथा किसान से खेती में अपनाई जा रही तकनीकों के संबंध में चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि अंतरवर्तीय फसल पद्धति से किसान एक ही खेत में विभिन्न फसलों का उत्पादन लेकर भूमि एवं उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। इससे अतिरिक्त उत्पादन के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा फसल के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
अंतरवर्तीय खेती अपनाने की अपील
निरीक्षण के दौरान अरहर की उन्नत किस्म उपास-120 का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को उपास-120 की खेती, फसल प्रबंधन एवं उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के किसानों से अंतरवर्तीय फसल पद्धति को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि उचित फसल संयोजन एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से किसान उपलब्ध भूमि से अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

