Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों की चिंता, इसलिए कहा-योजनाओं का लाभ प्रत्येक को मिलना चाहिए

13 फ़रवरी 2025, भोपाल: किसानों की चिंता, इसलिए कहा-योजनाओं का लाभ प्रत्येक को मिलना चाहिए – राजस्थान की सरकार द्वारा किसानों की चिंता की जाती है और यही कारण है कि एक बार फिर सरकार के सचिव ने अफसरों से यह कहा है कि शासन की जितनी भी किसान हितैषी योजनाएं है उनका लाभ प्रत्येक किसान को मिलना ही चाहिए।

दरअसल हाल ही में राजस्थान के शासन सचिव  कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विभाग की योजनाओं का समय पर प्रत्येक किसान को लाभ पहुंचाया जाये। शासन सचिव ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारी फरवरी के अन्तिम सप्ताह तक योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करें। अधिकारी फील्ड में रहकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजनाओं की जानकारी दें, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक किसान को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में शासन सचिव ने अधिकारियों कस्टम हायरिंग सेन्टरों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित करे कि इन सेंटरों से कृषि यंत्र सभी जरूरतमंद किसानों को समय पर और मार्केट रेट से कम दरो पर दिए जा रहे है। उन्होंने सभी कस्टम हायरिंग सेंटरों को शत-प्रतिशत राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिये। जिससे किसान अपनी बुआई के लिए कृषि यंत्रों की इस ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकें। शासन सचिव ने बैठक में फार्म पौण्ड, डिग्गी, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, तारबंदी, गोवर्धन जैविक  उर्वरक योजना, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, कस्टम हायरिंग सेन्टर सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें समय पर पूरा करें। समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com