Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जागरूकता के अभाव में किसान योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते

02 अगस्त 2020, इंदौर। जागरूकता के अभाव में किसान योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते – मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिये रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नुकसानदायक है। सुश्री ठाकुर ने रासायनिक खेती से मुक्ति दिलवाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये गत दिवस महू में किसानों और कृषक मित्रों को आर्गेनिक स्टेट बनाने का संकल्प दिलाया। सुश्री ठाकुर ने बताया कि आर्गेनिक खेती के लिये विभिन्न शासकीय योजनाओं में सब्सिडी का प्रावधान है। किसानों को इन लाभों के बारे में बताये। जागरूकता के अभाव में किसान योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।सुश्री ठाकुर ने कृषि अधिकारियों से कहा कि जैविक खेती बहुत लाभदायक है। कृषकों को इसकी अधिक से अधिक जानकारी दें।

महत्वपूर्ण खबर : उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक कृषक उत्पादक संगठन बनें

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से भूमि की गुणवत्ता में सुधार, जलधारण क्षमता बढ़ने के साथ वाष्पीकरण कम होता है। जैविक खेती से मृदा की उर्वरता और उत्पादन बढ़ता है।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने आर्गेनिक स्टेट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile