राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अमृत सरोवर से आशावान है किसान

6 जुलाई 2022, खरगोन: मध्य प्रदेश में अमृत सरोवर से आशावान है किसान – मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह ने  महेश्वर जनपद पंचायत के कुसुम बिया ग्राम पंचायत में बन रहे तो अमृत सरोवर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने यूजर ग्रुप व किसानों से भी चर्चा की।  किसान दसरु, शीतल और उत्तम ने बताया कि तालाब निर्माण से हमारेु वर्ष भर पानी से भरे होने की उम्मीद है। साथ ही आसपास के किसानों के पास पशुओं के लिए कुएँ भी पर्याप्त पेजजल होने की आशा जागी है। अगर सब कुछ अच्छा रहा तो हम वर्ष में दो फसले ले सकेंगे। साथ ही कई किसान इन सरोवर में मछली पालन के लिए भी उत्साहित दिखाई देने लगे है। इस संबंध में सीईओ श्री सिंह ने सभी किसानों उन्नत किस्मों के मछली बीज व प्रशिक्षण हेतु आजीविका मिशन की टीम को निर्देशित किया गया है। सीईओ श्री सिंह ने जनपद पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में समीक्षा के दौरान जिन ग्राम पंचायतों का लेबर बजट 15 प्रतिशत से कम हैं उनके सचिव व रोजगार सहायकों का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा एसबीएम व 15 वित्त के कार्यों की समीक्षा की गई।  निरीक्षण दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरुषोत्तम पाटीदार, जनपद सीईओ श्री मोहन वास्कले, जनपद के सहायक यंत्री एवं परियोजना अधिकारी श्री श्याम रघुवंशी इसके अलावा ग्राम पंचायत के उपयंत्री श्री केरवाल व सचिव रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

Advertisement1
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

Advertisements
Advertisement3
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement