Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ओलावृष्टि और असमय बारिश से प्रभावित किसान चिंता न करें: श्री चौहान

20 मार्च 2023, भोपाल: ओलावृष्टि और असमय बारिश से प्रभावित किसान चिंता न करें: श्री चौहान – मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों से बारिश हो रही हैं। रविवार को भी बारिश के साथ ओले गिरने के कारण किसानों की बची-कुची फसल भी इस ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई हैं। 

इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिन्ताओं को बढ़ा दिया हैं। किसान अब म.प्र. सरकार से उम्मीद लगाये हुए हैं, कि उनके खेतो का सर्वे कर फसलों की क्षति का आकलन करें और किसानों को जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पिछले दिनों कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और असमय की बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। तत्काल सर्वे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर्स से भी चर्चा की गई है। श्री चौहान ने कहा कि जहाँ नुकसान हुआ है उन सभी जिलों के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम चल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री चौहान जी ने आश्वासन देते हुए कहा, “किसानों, भाई-बहन चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। सर्वे के बाद जल्द से जल्द आरबीसी 6/4 में राहत राशि और फसल बीमा की राशि का लाभ मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके साथ ही प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी कहा “किसान भाइयों, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जो क्षति हुई है, उसकी चिंता मप्र सरकार कर रही है। क्षति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही राहत दी जाएगी।”

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )