राज्य कृषि समाचार (State News)

शाहपुरा में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

30 अगस्त 2022, इंदौर: शाहपुरा में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र, इन्दौर के वैज्ञानिकों द्वारा ग्राम शाहपुरा में किसानों को एक दिवसीय फसल प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें फसल का कीट व्याधि से बचाव, प्राकृतिक खेती और पशुओं की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कीट नियंत्रण हेतु किसानों को सामग्री भी वितरित की गई।

डॉ श्रीराम दधीच, पशु चिकित्सक द्वारा किसानों को पशुओं की देखभाल के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं डॉ नितिन पचलानिया मृदा वैज्ञानिक ने कृषि सुधार के लाभ और स्वस्थ मिट्टी के बारे में किसानों को अवगत कराया।डॉ अरूण शुक्ला फसल वैज्ञानिक ने कीट व्याधि से फसल के बचाव पर चर्चा की एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के उपरांत कीटों के नियंत्रण हेतु 30, किसानों को फेरोमेन ट्रेप, नीम तेल, पीला कार्ड आदि सामग्री वितरित की गई।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब और हरियाणा के किसान धान की फसल को लेकर चिंतित

इस प्रशिक्षण में श्री राजेन्द्र पटेल, श्री रामप्रसाद पटेल, श्रीराम गेहलोत, श्री भैरूसिंह परमार, श्री प्रेमसिंह गेहलोत, श्री अभिनन्दन गेहलोत, श्री अंकित गेहलोत, श्री दिलीप, श्री आशीष,श्री विकास सहित कई किसान उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन उन्नत कृषक श्री लाखनसिंह सीताराम गेहलोत ने व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement

Advertisements
Advertisement
Advertisement