Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण का आयोजन

22 अक्टूबर 2024, शाजापुर: शाजापुर में कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण का आयोजन – मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन अन्तर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ग्राम खोरियानायता में गत दिवस कृषक चौपाल एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विधायक श्री अरुण भीमावद, उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव, डॉ. मुकेश सिंह, कृषि वैज्ञानिक, श्री अरविंद राजपूत, सहायक संचालक कृषि श्री ललित नागर, श्री अनिल पाटीदार, श्री ज्ञान सिंह गुर्जर सहित उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि विभागों के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि संबंधित विकासखण्ड के कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

चौपाल का शुभारंभ विधायक श्री भीमावद ने किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई डीएपी के साथ एनपीके एवं सुपर फास्फेट्स खाद प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए कहा। संगोष्ठी के दौरान बताए जाने वाले  आधुनिक तकनीकी ज्ञान का उपयोग किसान भाई करें। मिलेट्स फसलों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दैनिक भोजन मे मिलेट्स को शामिल करें। किसानों को उन्होंने अपनी भूमि के छोटे हिस्से में मिलेट्स फसलों का उत्पादन लेने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर उपसंचालक श्री यादव ने संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग एवं उनके विकल्पों के बारे में बताया। डॉ. मुकेश सिंह द्वारा  आगामी रबी सीजन की तैयारी के लिए किसानों से विस्तार से चर्चा की और तिलहनी फसलों में सल्फर की उपयोगिता के बारे बताया। अन्य  विभागों  के अधिकारियों द्वारा भी विभाग में संचालित योजनाओं के बारे  में  किसानों को अवगत कराया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com