Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन’’ पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न

22 फरवरी 2022, ग्वालियर ।  रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन’’ पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्र्रबंधन परियोजना के तहत ग्राम गोवई में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘‘रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन’’ था।

इस परियोजना के प्रमुख व विभागाध्यक्ष डाॅ. दीप सिंह सासोडे़ ने किसानों को वीड मैनेजर एप के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया कि यह ऐप जल्द ही प्ले-स्टोर पर अपलोड कर दिया जायेगा, जिससे सभी कृषक भाई खरपतवारों के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को रबी की फसलों में लगने वाले रोगों व उपज बढ़ाने के तरीके बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डाॅ. वर्षा गुप्ता ने रबी फसलों में उगने वाले प्रमुख खरपतवारों के नियंत्रण के विषय में किसानों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ग्राम गोवई, गनपतपुरा, चन्द्रपुरा व भौनपुरा से आये लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सह संचालक कृषि एल.एस. जादौन, प्रभारी उपसंचालक कृषि एम.के. शर्मा, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी डाॅ. वाय.के. सिंह, सौरभ शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में होगा ड्रोन मेला

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile