Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश में होगा ड्रोन मेला

22 फरवरी 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में होगा ड्रोन मेला – कृषि तकनीक नये आयाम जोड़कर खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। ड्रोन का कृषि क्षेत्र में उपयोग ऐसा ही प्रयास है। हाल ही में देश में 100 किसान ड्रोन एक साथ उड़ाए गए। इस प्रदर्शन को प्रधानमंत्री ने ऑनलाईन देखा।

खेती में श्रम, समय और लागत को कम करने के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ड्रोन किराये पर उपलब्ध कराने से नये रोजगार का भी सृजन होगा। राज्य सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश में भी ड्रोन के उपयोग के प्रति जागरुकता लाने के लिए सरकार ड्रोन मेले के आयोजन की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार इस ड्रोन मेले का आयोजन इसी माह में इन्दौर में किया जा सकता है। संभावना है कि इस मेले में केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। शासन एवं प्रशासन स्तर पर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: स्ट्राबेरी, पपीते की मिठास से 1 एकड़ से 8 लाख कमाते हैं सौदान सिंह

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile