Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों पर कृषक प्रशिक्षण हुआ

सीहोर कृषि महाविद्यालय

सीहोऱ। गत 27 एवं 28 फरवरी को आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय सीहोर में भोपाल के फंदा एवं बैरसिया विकासखंड के 20 कृषकों का ‘रबी फसल उत्पादन उन्नत तकनीक प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

अधिष्ठाता श्री एच.डी. वर्मा ने अपने उद्बोधन में अनुसंधान तकनीकों को अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाने एवं खेती बढ़ाने हेतु खेती के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी फसलों, मधुमक्खी पालन आदि अन्य का समावेश कर अधिक आय अर्जित करने कृषकों को प्रेरित किया।

महाविद्यालय के वैज्ञानिकों डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. (श्रीमती) मौली सक्सेना, डॉ. जी.के. नेमा, डॉ. एम.डी. व्यास, डॉ. एस.ए. अली, डॉ. एस.सी. गुप्ता, डॉ. के.एन. पाठक, डॉ. पी.के. मालवीय ने मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, जैविक खेती, पौध पोषण प्रबंधन आर्थिक लाभ हेतु प्रक्षेत्र प्रबंधन के गुर एवं उन्नत तकनीक के महत्व पर कृषकों को मार्गदर्शन दिया। श्री त्रिलोचन सिंह ने दलहन अनुसंधान प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुसंधान प्रयोगों का अवलोकन करते हुए अनुसंधान कार्यों पर चर्चा की एवं तकनीकी जानकारी दी। डॉ. एस.सी. गुप्ता ने चने में अमोनियम मोलिब्डेट प्रयोगों के अच्छे परिणामों की चर्चा करते हुए इसे अपना कर लाभ लेने हेतु कृषकों से आग्रह किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile