राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर मशीन से लाभान्वित हुए कृषक श्री राजेंद्र सिंह यादव

10 दिसंबर 2025, विदिशा: सुपर सीडर मशीन से लाभान्वित हुए कृषक श्री राजेंद्र सिंह यादव –  जिले में आधुनिक कृषि साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिरोंज विकासखंड के ग्राम कुडका के कृषक श्री राजेंद्र सिंह यादव द्वारा सुपर सीडर मशीन अनुदान पर ली गई है। कृषक द्वारा सुपर सीडर मशीन से स्वयं की 20 से 25 बीघा में बोनी की गई है।  कृषक श्री यादव ने कृषि विभाग की अनुदान (सब्सिडी) योजना के अंतर्गत सुपर सीडर मशीन प्राप्त की है, जिसके उपयोग से उन्होंने अपने खेतों में लगभग 25 बीघा क्षेत्र में सफलतापूर्वक बोनी का कार्य पूर्ण कर लिया।

सुपर सीडर मशीन से की गई बोनी से भूमि की नमी संरक्षित रहती है, अवशेष प्रबंधन बेहतर होता है तथा कम समय में व्यापक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुवाई संभव हो पाती है। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती  है ।  कृषक श्री यादव ने बताया कि मशीन से कार्य तेज, किफायती और अधिक वैज्ञानिक तरीके से संपन्न हुआ है, जिससे रबी फसलों की समय पर बोनी सुनिश्चित हो सकी।

कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक आधारित उपकरणों के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने की लगातार पहल की जा रही है। जो कृषकों के लिए  लाभप्रद सिद्ध हो रही है।  ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादकता वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement