बुरहानपुर में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित
06 जनवरी 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र ग्राम सांडस कला गत दिनों कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन आत्मा कृषि विभाग बुरहानपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया। जिसमें जिले से 152 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि विभाग श्री एम. एस. देवके, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बडवाया, जन अभियान परिषद से श्रीमती सुप्रीति यादव उपस्थित रही। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कृषक परिचर्चा में भाग लिया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में अध्यक्ष श्री हमीद काजी की उपस्थिति में केंद्र द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री देवेन्द्र शर्मा धाबा ने तरबूज एवं गेंदा की खेती के बारे में कृषकों को जानकारी दी। वहीं विषय वस्तु विशेषज्ञ (पौध संरक्षण) श्री कार्तिकेय सिंह द्वारा रबी फसलों में कीट प्रबंधन पर जानकारी दी गई। कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में उर्वरक प्रबंधन, गेहूं फसल बीज उत्पादन एवं कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: